धनबाद: बरमसिया एफसीआई गोदाम में गोलीबारी, ट्रक ड्राइवर श्रवण यादव गंभीर रूप से घायल

    धनबाद: बरमसिया एफसीआई गोदाम में गोलीबारी, ट्रक ड्राइवर श्रवण यादव गंभीर रूप से घायल

    TNP DESK- धनबाद के बरमसिया स्थित भारीतय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में गोलीबारी की घटना हुई है. जिसमे एक ट्रक ड्राइवर श्रवण यादव गोली लगने से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया है.

    इस संबंध में घायल ट्रक ड्राइवर के परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर बरमसिया एफसीआई लोडिंग पॉइंट पर ट्रक मालिक भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे. इसी दौरान ठेकेदार संजय सिंह का पुत्र कुनाल सिंह अपने दो गुंडों के साथ वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे सुने गोलियां चलाने लगा. इस दौरान एक गोली श्रवण यादव के दाहिने हाथ और दूसरी गोली उसके जांघ में जा लगी.

    इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल श्रवण को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

    रिपोर्ट: नीरज कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news