DHANBAD: सुविधा तो कल मिलेगी लेकिन आज है जान पर खतरा, जानिये क्या है मामला

    DHANBAD: सुविधा तो कल मिलेगी लेकिन आज है जान पर खतरा, जानिये क्या है मामला

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद शहर में एलपीजी गैस के लिए अंडर ग्राउंड पाइप बिछ रही है, लेकिन बिछाने वाली एजेंसी इतनी लापरवाही बरत रही है कि अब लोगों को जान पर खतरा आ गया है. शहर की मुख्य सड़कों की बात करें तो धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर गोल बिल्डिंग के पास, कोयला नगर चौराहा के पास, गली-मुहल्लों में गड्ढे खोदकर पाइप सड़क से 3 से 4 फुट निकाल कर छोड़ दिया गया है.  नतीजा है कि दो पहिया, चार पहिए दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है.  गोल बिल्डिंग के पास तो लोगों ने बताया कि कम से कम 2 दर्जन से अधिक गाड़ियां पाइप से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई है.  लोगों ने बताया कि रात को जब स्ट्रीट लाइट बंद हो जाती है तो यह पाइप दिखता नहीं है और वाहन चालक सीधे आकर टकरा जाते है. 

    शिकायत के बावजूद नहीं किया जा रहा ठीक 

    गाड़ियों को काफी नुकसान इन घटनाओं में हुआ है और अगर इसको तत्काल ठीक नहीं किया गया तो जान पर भी खतरा हो सकता है.  गोल् बिल्डिंग  के दुकानदारों का कहना है कि लगातार उन लोगों ने इसकी शिकायत की और अनुरोध किया कि इस पाइप को ठीक किया जाए ,लेकिन जब वह जाते हैं तो यही कहा जाता है कि आप चलिए ,हम आते हैं लेकिन डेढ़ महीने बीत गए.  इसे ठीक करने के लिए कोई नहीं आया.  ट्रैफिक पुलिस वाले भी इस पर ध्यान नहीं देते हैं, पुलिस अगर चाहती तो कंपनी पर दबाव बनाकर इसे ठीक करा सकती थी. पाइप निकाल कर एजेंसी ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया है.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश महतो 



    Related News