धनबाद उपायुक्त की  फेक व्हाट्सएप आईडी का खुलासा, जालसाजों से सावधान रहने की अपील

    धनबाद उपायुक्त की  फेक व्हाट्सएप आईडी का खुलासा, जालसाजों से सावधान रहने की अपील

    धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है. फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 9579111855 है.

    इस संबंध में उपायुक्त ने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आए और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें.यह जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग के प्रेस नोट में दी गई है.

    रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news