DHANBAD!!दिनदहाड़े बीच सड़क पर महिला के गहने लूट लिए बदमाश,देखिये घटनाक्रम   

    DHANBAD!!दिनदहाड़े बीच सड़क पर महिला के गहने लूट लिए बदमाश,देखिये घटनाक्रम   

     धनबाद(DHANBAD) | धनबाद शहर में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है.  कभी किसी महिला के जेवर उतरवा लेते हैं तो कभी पुरुष के हाथ का अंगूठी खोलवा ले रहे है.  कभी महिला के गले से चेन की छीन लेते हैं तो कभी घरों में चोरी कर लेते है.  गुरुवार को तो हद हो गई, जब दिनदहाड़े शहर के व्यस्त इलाके ज्ञान मुखर्जी रोड के समीप आइसक्रीम गली में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को डरा- धमका कर उसके कान की  बाली ले लिए.  पास के पैसे भी लूट लिए.  यह घटना पूरे इत्मीनान  के साथ की गई.  महिला को इतना डराया धमकाया गया कि वह चुप रहने को विवश थी.  अपराधियों के भाग जाने के बाद महिला अचानक जोर जोर से रोने लगी.  जब   लोगों को कुछ पता चला तब  लोग दौड़े, तब तक अपराधी निकल चुके थे.

    जागृति मंदिर के समीप की रहने वाली है महिला 
     
     पीड़ित महिला ने बताया कि वह चिरागोडा , जागृति मंदिर के समीप की रहने वाली है.  वह किसी काम से कोर्ट  की तरफ गई थी, जहां से लौटने के दौरान दो युवकों ने उसके सोने के झुमके और पैसे लूट कर फरार हो गए.  घटना के बाद महिला की चिल्लाहट सुनकर काफी भीड़ जुट गई.  कुछ दिन पहले ही विनोद नगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक रेल कर्मी से उसके अंगूठी और सोने की चेन अपराधी ले भागे थे.  इसके पहले वीडियो ऑफिस के पास रिक्शा से जा रही एक महिला को धोखे से गहने  उतरवा लिए थे.  मामले पुलिस में दर्ज होते हैं लेकिन खुलासा नहीं होता.  अपराधी कहां के हैं, क्यों इतनी ठिठाई  कर रहे हैं, कुछ पता नहीं चल रहा है.  जबकि दिन में भी पुलिस पेट्रोलिंग होती है, फिर भी उनके मन में कोई भय नहीं है. 

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news