DHANBAD: आये थे साली के घर छठ पूजा में, घर के बगल नाले में मिली लाश, जानिए क्या है मामला


धनबाद(DHANBAD): धनसार के पुराना स्टेशन रेलवे क्वार्टर के समीप नाले में पाथलडीह निवासी सुभाष चंद्र की मंगलवार को लाश मिली है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनसार पुलिस को दी. पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सुभाष चंद्र (उम्र 45 )जो पाथलडीह में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे. 4 दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ मनइटांड़, पुराना स्टेशन अपने साली के यहां छठ पूजा के लिए आए हुए थे. सुभाष चंद, दुर्गापुर पावर प्लांट में नौकरी करते थे. सोमवार संध्या 4:00 से सुभाष चंद्र अपने साली घर से गायब थे.
परिवार वाले समझे कि हो सकता है दुर्गापुर चले गए होंगे
परिवार वाले समझे कि हो सकता है कि शायद वह अपने काम के लिए दुर्गापुर चले गए होंगे. लेकिन आज सुबह रेलवे क्वाटर के पास में ही नाले में लाश पाई गई. मृतक कि साली ने बताया कि पिछले 4 दिनों से हमारे जीजा सुभाष चंद्र और दीदी तथा उनके बच्चे छठ पूजा में आए हुए थे. लेकिन कल संध्या 4:00 बजे से वह गायब थे. आज अहले सुबह किसी ने बताया की आपके जीजा जी का बॉडी नाले में पड़ा हुआ है, वहां जाकर देखा तो वह मेरे जीजाजी थे और उनके बॉडी पर जख्म के निशान थे. उनके कान पूरी तरह से लहूलुहान थे. परिजनों ने यह भी बताया कि उनका यहां पर किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं थी.धनसार थाना प्रभारी राज कपूर ने बताया कि पुराना स्टेशन रेलवे क्वाटर के पास नाले में एक बॉडी की सूचना मिली थी, जिसके बाद यहां बॉडी को बाहर निकाला गया और उनकी छानबीन की जा रही है.
4+