DHANBAD BREAKING: बलियापुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे घूस लेते गिरफ्तार

    DHANBAD BREAKING:  बलियापुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे घूस लेते गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD): बलियापुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली. घूसखोरी के खिलाफ बड़ी चोट की.  टीम ने 15वीं बित्त  ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा.  यह  टीम लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक बलियापुर प्रखंड कार्यालय में रही.  टीम के पहुंचने की सूचना से बलियापुर प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी  मच गई.  टीम बलियापुर से गिरफ्तार कर कोऑर्डिनेटर को धनबाद ले आई है.  जानकारी मिली है कि एक ठेकेदार से बिल पास करने के एवज  में घूस  मांगा गया था.

     ठेकेदार का यह  काम फाइबर ब्लॉक से जुड़ा हुआ बताया जाता है. काम करने के बाद ठेकेदार बिल  पास कराने  के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहा था.  उससे  तीस हज़ार  घूस की मांग की गई थी. परेशान ठेकेदार ने इसकी सूचना निगरानी ब्यूरो को दी.  निगरानी ब्यूरो ने शिकायत की जांच पड़ताल की. उसके बाद आज घात लगाकर छापेमारी की गई. कोऑर्डिनेटर जैसे ही हाथ में रुपया पकड़ा ,टोह  में खड़ी टीम ने उसे दबोच लिया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News