धनबाद: झारखंड सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, झरिया अंचल ऑफिस का किया घेराव

    धनबाद: झारखंड सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, झरिया अंचल ऑफिस का किया घेराव

    धनबाद(DHANBAD): हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ नारा के साथ प्रदेश भाजपा के आह्वान पर शनिवार को झरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह के नेतृत्व में झरिया अंचल कार्यालय का घेराव किया. इससे पूर्व कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन कार्यालय पर भाजपाइयों का जुटान हुआ. लोग पैदल मार्च करते हुए अंचल कार्यालय पहुंचे. 

    सजग प्रहरी का काम कर रहे है भाजपा कार्यकर्ता

    इस दौरान मुख्य रूप से धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत जिला के कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे. भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता सजग प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं. राज्य की जनता को भी जागरुक होने की आवश्यकता है. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से राज्य रसातल की ओर जा रहा है. उन्होंने कहा कि झरिया में जबसे सत्ता परिवर्तन हुआ है, तब से झरिया में गुंडागर्दी, दबंगई चरम सीमा पर है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news