DHANBAD!!भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली ,निशाने पर सरकार और प्रशासन

    DHANBAD!!भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली ,निशाने पर सरकार और प्रशासन

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद की गिरती कानून -व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली.  इस रैली को वृहद आकार देने की कोशिश की गई.  हर तबके के लोगों की रैली में सहभागिता सुनिश्चित कराई गई है.  प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी इस रैली को संबोधित करेंगे.  पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह  रैली तेतुलतल्ला  मैदान से निकली.  सांसद, विधायक और काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता, आमजन इस जन आक्रोश रैली में शामिल हुए.  सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि कानून- व्यवस्था के मामले में झारखंड सरकार पूरी तरह से  फेल है.  कानून- व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. 

    पूरी तरह से फेल है झारखंड सरकार 
     
    धनबाद के लोग फायरिंग गैंग से परेशान है.  फिर भी सरकार का ध्यान धनबाद की ओर नहीं है. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एक साजिश के तहत धनबाद को तंग और तबाह किया जा रहा है.  झारखंड की यह बेमेल गठबंधन सरकार लोगों को परेशानी में डाल दिया है.  रंगदारी की तो अति हो गई है.   उन्होंने कृष्णा  अग्रवाल के सत्याग्रह आंदोलन पर भी चुटकी ली.  कहा कि एक तरफ सत्याग्रह किया जा रहा है, दूसरी ओर सरकार में शामिल कांग्रेस के लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्याग्रह में शामिल हो रहे है.  यह तो अजीब नौटंकी है.  धनबाद की जनता सब कुछ समझती है, जानती है. उन्होंने ऐलान किया कि भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल  फूंक दिया है और अब यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है.

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news