चिकित्सा के क्षेत्र में आईपीओ लानेवाला धनबाद बना झारखंड में नंबर एक, जानिए डिटेल्स


धनबाद(DHANBAD): चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहा धनबाद का अशर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड आईपीओ जारी किया है. झारखंड का यह पहला हॉस्पिटल है, जिसका आईपीओ बाजार में आया है. धनबाद का तो पहला हॉस्पिटल है ही है, झारखंड का भी आईपीओ लाने वाला यह पहला हॉस्पिटल बन गया है, जो चिकित्सा सेवा को बेहतर करने के लिए आईपीओ जारी कर फंड जुगाड़ करने की हिम्मत दिखाई है. अशर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड के सीईओ हरेंद्र सिंह ने टेलीफोन पर The Newspost को बताया कि आईपीओ से पैसा जुटाने का मुख्य उद्देश्य धनबाद सहित झारखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.
.jpeg)
कैंसर अस्पताल की भी हो रही तैयारी
यह हॉस्पिटल धनबाद में कैंसर अस्पताल का भी निर्माण करा रहा है. वहां चिकित्सा व्यवस्था,मशीनरी में भारी खर्च का अनुमान है. उनकी चाहत है कि अब कैंसर के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े. इसके लिए जो -जो सुविधाएं चाहिए, धनबाद में उपलब्ध कराने की उनकी सोच है. सिर्फ इतना ही नहीं ,वह यह भी चाह रहे हैं कि हेल्थ मैनेजमेंट एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट धनबाद में खुले और इसके लिए भी वह प्रयास कर रहे है. 2007 में सेकेंडरी केयर यूनिट के रूप में शुरू हुआ यह अस्पताल आज 250 बेड का सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बन चुका है.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
4+