DHANBAD: ब्यास जी तीन बार तो अजय कुमार सिंह दो बार बने थे डीसी ,66 सालों में 49 उपायुक्त देखने वाला भवन अब हो रहा शिफ्ट 

    DHANBAD: ब्यास जी तीन बार तो अजय कुमार सिंह दो बार बने थे डीसी ,66 सालों में 49 उपायुक्त देखने वाला भवन अब हो रहा शिफ्ट 

    धनबाद(DHANBAD): लगभग 6 दशक के बाद धनबाद का डीसी ऑफिस को अब दूसरी  जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है.  1956 में वर्तमान भवन तैयार हुआ था.  धनबाद के पहले उपयुक्त बने थे शरण सिंह, जो 20-10- 1956 से 7- 8 -1957 तक धनबाद के उपयुक्त रहे.  उसके बाद 52वें  उपायुक्त के रूप में  वरुण रंजन ने कार्यभार ग्रहण किया है.  1956 में बंगाल के मानभूम से कट कर धनबाद जिला बना था और उसी  समय  भवन का निर्माण किया गया था.  लेकिन अब यह  डीसी ऑफिस मेमको मोड़ के पास बनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने की तैयारी में है.  सोमवार को उपायुक्त  वरुण रंजन ने अधिकारियों के साथ परिसर का निरीक्षण किया और कहा कि 90% से अधिक काम पूरे हो गए है.  कुछ काम बाकी है, जिन्हे  जल्द पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद जगह के हिसाब से विभागों को शिफ्ट किया जाएगा.  इसके लिए पहले विभागों से जरुरत मांगी जाएगी.  उन्हें कहा जाएगा कि आकर जगह देख ले, उसके बाद विभाग को शिफ्ट किया जाएगा.  वैसे 1991 में धनबाद के भी दो भाग हुए और धनबाद से कट कर बोकारो जिला अलग हो गया.  नए भवन में भी एक तल्ले  का निर्माण होना था लेकिन किन्हीं कारणों  से नहीं हो पाया है.  उस पर भी अधिकारी विचार कर रहे है.  धनबाद के डीसी ऑफिस में जगह कम पड़ने के कारण नए भवन के निर्माण की जरूरत पड़ी और अब शिफ्टिंग की बारी है.  वैसे धनबाद जिला बिहार में भी और झारखंड में भी महत्वपूर्ण जिला रहा है. 

    आइये जानते है कब कौन कितने दिनों तक रहा धनबाद के उपयुक्त 
     
    शरण सिंह, भा. प्र. से.    (26-10-1956 से 07-08-1957), राम प्रकाश खन्ना, भा. प्र. से.(08-08-1957    से 21-02-1960), शिवराज नंदन शर्मा, भा. प्र. से.    (22-02-1960 से 29-09-1961), सुरेन सिंह धनोवा, भा. प्र. से.(30-09-1961से 09-07-1964), गुरुदेव सिंह ग्रेवाल, भा. प्र. से.(10-07-1964से 14-12-1966), भगीरथ लाल दास, भा. प्र. से.(15-12-1966    से 24-09-1969), आर आर मेनन, भा. प्र. से.    (25-09-1969से 09-12-1969), आर आर प्रसाद, भा. प्र. से.(10-12-1969 से 17-01-1971), ए यू शर्मा, भा. प्र. से.(18-01-1971से 03-08-1972), चंद्र मोहन झा, भा. प्र. से.(04-08-1972से     04-08-1974),     कुंवर बहादुर सक्सेना, भा. प्र. से.    (05-08-1974 से 24-07-1975), लक्ष्मण शुक्ला, भा. प्र. से.(25-07-1975 से 21-08-1977), देवदास छोटराय, भा. प्र. से.    (22-08-1977 से 09-01-1979), के डी सिन्हा, भा. प्र. से.(    10-01-1979 से 15-09-1979), एस विजयराघवान, भा. प्र. से.(16-09-1979    से 23-01-1981), टी नंद कुमार, भा. प्र. से.(24-01-1981से 16-04-1982),    डॉ जी एस बारारा, भा. प्र. से.    (17-04-1982 से 15-11-1983), अशोक कुमार, भा. प्र. से.    (16-11-1983 से 11-06-1985), ए के उपाध्याय, भा. प्र. से.(12-06-1985 से 19-05-1986), मदन मोहन झा, भा. प्र. से.(20-05-1986 से 26-05-1989),     राम सेवक शर्मा, भा. प्र. से.(    27-05-1989 से     03-06-1990), अफजल अमानुल्लाह, भा. प्र. से.(04-06-1990    से 21-08-1991), व्यास जी, भा. प्र. से.    (22-08-1991से     23-10-1991), शिव बसंत, भा. प्र. से.(24-10-1991 से     26-11-1991),व्यास जी, भा. प्र. से.(27-11-1991से 17-05-1992), अनिल कुमार, भा. प्र. से.    (18-05-1992से     19-06-1992), व्यास जी, भा. प्र. से.(20-06-1992 से 21-06-1993), सुधीर कुमार, भा. प्र. से.    (22-06-1993 से     07-05-1995), महावीर प्रसाद, भा. प्र. से.(08-05-1995 से 28-11-1996), इएलएसएन बाला प्रसाद, भा. प्र. से.    (29-11-1996से 09-04-1998),    डॉ प्रदीप कुमार, भा. प्र. से.(09-04-1998से     17-11-1999),    डॉ .बी. राजेन्द्र, भा. प्र. से.(17-11-1999    से 28-11-2000),मोहम्मद सानाउल्लाह,बी ए एस(प्रभारी)    (28-11-2000 से 01-12-2000), बिनोद किस्पोट्टा, भा. प्र. से.(01-12-2000 से 15-09-2002), नरसिंह उपाध्याय,एस ए एस(प्रभारी)(15-09-2002 से     19-09-2002),    डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, भा. प्र. से.(19-09-2002 से 04-06-2003),अजय कुमार सिंह, भा. प्र. से.(    04-06-2003से 12-02-2004),डॉ (श्रीमती) बीला राजेश, भा. प्र. से.(12-02-2004 से 26-04-2007), अजय कुमार सिंह, भा. प्र. से.    (26-04-2007 से 14-07-2010), सुनील कुमार बर्नवाल, भा. प्र. से.(14-07-2010 से 28-04-2012), दीप्रवा लाकरा, भा. प्र. से.(28-04-2012 से 23-06-2012), प्रशांत कुमार, भा. प्र. से.(23-06-2012 से     29-06-2012), सुनील कुमार, भा. प्र. से.    (29-06-2012 से 26-08-2012), प्रशांत कुमार, भा. प्र. से.    (26-08-2012 से 16-02-2015), कृपा नंद झा, भा. प्र. से.(16-02-2015 से 24-06-2016), आंजनेयुलु दोड्डे, भा. प्र. से.(24-06-2016 से 30-06-2019), अमित कुमार, भा. प्र. से.(30-06-2019 से 15-02-2020), बालकिशुन मुंडा, झा. प्र. से.(15-02-2020 से 16-03-2020), अमित कुमार, भा. प्र. से.    (16-03-2020 से 15-07-2020), उमा शंकर सिंह, भा. प्र. से.    (15-07-2020 से 06-07-2021), संदीप सिंह, भा. प्र. से.(06-07-2021से 27-07-2023),फिलहाल  वरुण रंजन( भा. प्र. से).

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news