धनबाद(DHANBAD):धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसजोड़ा बस्ती में हुए गोलीकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस हिंसक घटना में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई है.
पढ़े मामले पर ग्रामीण एसपी ने क्या कहा
इस संबंध में गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग हो रही है। सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची.जांच के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई थी और छह चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले, जिनके शीशे टूटे हुए थे.
पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था.देखते ही देखते मामला मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी तक पहुंच गया. इस घटना में किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी थी. वहीं, इलाज के दौरान घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए है.तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की कार से ड्राइविंग सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया.मामले में दोनों पक्षों के आवेदन और पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर लोयाबाद थाना में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है.जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी, अमीत महतो समेत अन्य शामिल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार

