धनबाद: झरिया के शिमलाबहाल में मोटर गराज में आगजनी, छानबीन में जुटी पुलिस

    धनबाद: झरिया के शिमलाबहाल में मोटर गराज में आगजनी, छानबीन में जुटी पुलिस

    धनबाद(DHANBAD): झरिया के शिमलाबहाल में शनिवार की देर रात को एक गराज में आग लगा दी गई. इस घटना में गराज में खड़ी आधा दर्ज़न बाइक जल गई. गराज के बाहर खड़ी एक मारुति कार भी जली है.  गराज से जब धुआं निकलने लगा तो लोगों को जानकारी हुई. लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सभी गाड़ियां जल चुकी थी. सूचना पर पुलिस भी पहुंची, सिंदरी प्रक्षेत्र के डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. यह गराज शिमलाबहाल आदर्श नगर निवासी प्रकाश सिंह की बताई जाती है.

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. किस कारण से आग लगाई गई, इसका अभी पता नहीं चला है.  वैसे बता दें कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है. धनबाद के भिस्ती पाड़ा में सड़क पर खड़ी कार जलाने  वालों को पुलिस ने हाल ही में पकड़ा था. इस घटना के पीछे आपसी दुश्मनी की बात सामने आई थी.

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट



    Related News