धनबाद: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की उल्लास के बीच पूर्व बैंक कर्मी ब्याहता की हत्या, परिवार में मातम

    धनबाद: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की उल्लास के बीच पूर्व बैंक कर्मी ब्याहता की हत्या, परिवार में मातम

    धनबाद: एक तरफ आज पूरा देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मना रहा था तो वहीं दूसरी ओर धनबाद के इस परिवार के घर में मातम छा गया. दरअसल बैंक मोड़ थाना इलाके में स्थित श्रीराम प्लाजा नामक मार्केटिंग कम्प्लेक्स के एक निजी कार्यालय में एक ब्याहता की शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH  भेज दिया. वहीं महिला के पिता दीपक भगत ने बेटी की हत्या का शक जताते हुए मामले में उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की है. 

    मृतका के परिजनों एवं उसके पिता ने बताया कि एक दिन पूर्व अपनी बेटी को बैंक मोड़ स्थित चौराहा छोड़कर आए थे. उसे अपने फ्रेंड की शादी में जाना था. इसके लिए उसे शॉपिंग करनी थी. देर शाम को जब वह घर नहीं पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय बैंक में थाने को दी. बावजूद उसकी बेटी बरामद नहीं हुई. फाई सोमवार सुबह उन्होंने सिटी एसपी से मुलाकात कर बेटी को ढूंढने का आग्रह किया था. पुलिस के तरफ से उन्हें आश्वासन मिला था.  लेकिन तभी अचानक बेटी का  शव मिलने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.  महिला के पिता ने राहुल नामक  युवक पर संदेह जताते हुए पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

    बता दे की  ब्याहता 3 साल से बैंकमोड़ में स्थित उक्त कार्यालय में काम कर रही थी. तीन माह पूर्व उस की शादी हुई थी तब उसने काम छोड़ दिया था. ऐसे में बन्द बैंक में वह कैसे पहुंची और कैसे उसकी हत्या हुई यह प्रश्न बना हुआ है परिवार ने घटना की जांच की मांग की है. इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमे वह कार्यालय परिसर के अंदर जाती हुई दिख रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news