Dhanbad : अच्छे घर से ताल्लुक रखने वाले युवक की हत्या के बाद शव की पहचान नहीं 

    Dhanbad : अच्छे घर से ताल्लुक रखने वाले युवक की हत्या के बाद शव की पहचान नहीं 

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के बरवाअड्डा  में फिर खून बहा है. गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. लाख कोशिश के बावजूद  युवक की पहचान अभी तक नहीं हुई है. युवक के पहनावे से ऐसा लगता है कि वह किसी अच्छे घर से ताल्लुक रखता था. ठंड की वजह से वह इनर से लेकर टोपी तक पहन रखा था. फ्रेंच कट दाढ़ी भी रखा था. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के दामकाड़ा वरवा में लाश मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव  को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.  

    अगल-बगल के लोग भी शव की पहचान नहीं कर पा रहे है. शुरुआती जांच में पता चला है की मौत गोली लगने से हुई है. शव के पास से खोखा भी बरामद हुआ है. युवक की उम्र लगभग 35 साल के लगभग है. यह भी सूचना मिली है कि युवक को दो गोली मारी गई है. युवक कहा का है, यह पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है. इस बात की भी जांच हो रही है कि युवक को कहीं से लाकर तो नहीं बरवा अड्डा थाना क्षेत्र में गोली मार दी गई है. मामले की जांच को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news