DHANBAD: संक्रांति के बाद आज से बरवाअड्डा के नए समाहरणालय भवन में शुरू हो गया काम

    DHANBAD: संक्रांति के बाद आज से बरवाअड्डा के नए समाहरणालय भवन में शुरू हो गया काम

    धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त  वरुण रंजन ने मंगलवार को  नए समाहरणालय भवन में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया. साथ-साथ उन्होंने उप विकास आयुक्त के कार्यालय का भी शुभारंभ  किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पहले सभी विभागों के ऑफिस अलग-अलग स्थान पर थे. अब एक ही भवन में सभी विभाग के कार्यालय होने से विभागीय सामंजस्य आसान होगा. एक ही जगह पर सारे विभाग होने से आम जनता की समस्या का समाधान भी एक ही स्थान पर किया जा सकेगा.

    नए समाहरणालय भवन में उपायुक्त, एसएसपी, उप विकास आयुक्त, रेवेन्यू, अपर समाहर्ता, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, शिक्षा, समाज कल्याण आदि के कार्यालय है. वहीं हर फ्लोर में एक एटीएम, पलाश मार्ट इत्यादि भी लगाए जाएंगे.इसके बाद उपायुक्त ने समाहरणालय के सभागार में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और शीघ्र अपने कार्यालय को पूरी तरह से शिफ्ट करने का निर्देश दिया. साथ ही परिसर को स्वच्छ रखने का और आगंतुकों को कोई समस्या नहीं होने देने का निर्देश दिया.

    इस मौके पर उपायुक्त  वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी  राजेश कुमार सिंह, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, भू अर्जन पदाधिकारी  मुजाहिद अंसारी, विशेष कार्य पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, कार्यपालक दंडाधिकारी  अंशु कुमार पांडेय,  प्रदीप कुमार, आइटी मैनेजर  रुपेश मिश्रा, डीडीएमए के  संजय कुमार झा, जिला नाजिर  आनंद कुमार सहित सभी कार्यालय प्रधान व कर्मी मौजूद थे.



    Related News