DHANBAD!!अवैध  कोयला ढोते  6 गाड़ियां  जब्त, कतरास थाना में प्राथमिकी

    DHANBAD!!अवैध  कोयला ढोते  6 गाड़ियां  जब्त, कतरास थाना में प्राथमिकी

     

    धनबाद(DHANBAD) | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने शुक्रवार की रात  लगभग 1:30 बजे के आसपास कतरास थाना क्षेत्र के काको चौक के पास खान निरीक्षक  बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में औचक जांच अभियान चलाया गया. 

    इस संबंध में खान निरीक्षक ने बताया कि औचक जांच अभियान के दौरान कोयला लदे 6 वाहनों को अवैध रूप से कोयला का परिवहन करते पाया गया, सभी वाहनों को जब्त कर कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर खनिज  संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा. 


    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News