गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी, साहिबगंज में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,देखिए दृश्य

    रांची(RANCHI): गंगा दशहरा मंगलवार को बनाया जा रहा है. इस दिन गंगा नदी समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है. वैसे महत्व तो गंगा नदी का अधिक है लेकिन जहां गंगा नदी नहीं होती है वहां अन्य पवित्र नदियों में भी स्नान करके पूजा पाठ किया जाता है. रांची में भी स्वर्ण रेखा नदी में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही है स्नान कर पूजा अर्चना की. हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज, पटना जैसे स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा के मौके पर स्नान कर दान पुण्य किया. राजधानी रांची के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. पहाड़ी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

    झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्यवासियों को शुभकामना दी

    झारखंड का साहिबगंज जिला वह भाग्यशाली जिला है जहां पर पवित्र गंगा नदी बहती है. यहां के गंगा तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा पाठ किया. इस मौके पर दान पुण्य का भी बड़ा महत्व है. बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र से भी लोग गंगा में स्नान करने यहां पहुंचे और मंदिरों में पूजा अर्चना की. हम बताते हैं कि गंगा दशहरा का पर्व जेठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. इस दिन गंगा स्नान गंगा जल के प्रयोग करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. दान पुण्य का भी बड़ा महत्व है. पुरोहितों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा जी की आरती होती है. पंडितों को भोजन भी कराया जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का भी महत्व है. गंगा दशहरा के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य देशवासियों को शुभकामना दी है. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी गंगा दशहरा पर्व के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामना दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news