बासुकीनाथ में जलार्पण के लिए लगी भक्तों की कतार, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा शहर

    Devotees queue up to offer water at Basukinath Dham, the city resounds with chants of Har Har Mahadev.

    दुमका(DUMKA):हर तरफ शिवरात्री की धूम है. दुमका के बासुकीनाथ धाम में सुबह से ही फौजदारी बाबा पर जलार्पण के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सरकारी पूजा के बाद बाबा का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है.

    रात में सम्पन्न होगा शिव पार्वती विवाह

     जलार्पण में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसको लेकर मुकम्मल व्यवस्था की गई है.दिन भर पूजा अर्चना के बाद रात में शिव पार्वती का विवाह संपन्न होगा. विवाह के पूर्व मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली जाएगी.शिव बारात की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बिंदु है जिसे देखने दूर दराज से लोग बासुकीनाथ धाम पहुंचते है.

    रिपोर्ट-पंचम झा



    Related News