लोहरदगा के भक्तों ने रामलला के स्वागत में बिछाई पलकें! पिछले 15 दिन से पूरा गांव हुआ सात्विक, लोगों ने छोड़ा नॉनवेज और शराब का सेवन  

    लोहरदगा के भक्तों ने रामलला के स्वागत में बिछाई पलकें! पिछले 15 दिन से पूरा गांव हुआ सात्विक, लोगों ने छोड़ा नॉनवेज और शराब का सेवन   

    लोहरदगा(LOHARDAGA):अयोध्या में आज श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है.इसको लेकर लोहरदगा में लोगों ने जोर-शोर से तैयारियां की है. राम भक्तों को इस शुभ दिन का सदियों से इंतजार था. श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा भले अयोध्या में हो रहा हो लेकिन लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के सलगी पंचायत और बड़की चांपी पंचायत में ग्रामीणों के द्वारा अपने घरों में पिछले 10 से 15 दिनों से प्रतिदिन सात्विक भोजन बनाया और खाया जा रहा है.लोगों का कहना है कि बाजार में ढोल बजाकर पूरे इलाके में लोगों से सात्विक भोजन करने की अपील की गई थी.

    पिछले 10 दिनों से नहीं खुली नॉनवेज की दुकान

    लोहरदगा के कुछ इलाकों में मुर्गा ,मीट,मछली और अंडे की दुकानें पिछले 10 दिनों से नहीं खुली है. ठेला-होटल में भी नॉनवेज नहीं बनाया जा रहा है.आपको बताये कि भगवान श्रीराम के आगमन की ऐसी दिवानगी है कि लोगों को उनके आलावा दुनिया में कुछ नजर नहीं आ रहा है.पूरा माहौल राम की भक्ति में रम चुका है. यही वजह है कि एक परिवार ही नहीं पूरा गांव ही सात्विक भोजन कर रहा है. ग्रामीणों ने अपनी भावनाओं को सामने रखकर बड़ा निर्णय लिया है.

    15 हजार से ज्यादा लोग नॉनवेज अपने घरों में नहीं बना रहे हैं

    ग्रामीणों का कहना है कि रामायण देखने का जैसा माहौल गांव में बन गया है. दीपावली के दिन तो भगवान 14 वर्षो बाद लौटे थे, लेकिन आज 500 से अधिक समय बाद लौटें है, तो ये खास है. लोग दीपावली मनाकर आज भगवान का स्वागत करेंगे. लौहरदगा के लोगों में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है. लोग आज अपने घरों में दीपोत्सव मनाएंगे साथ ही सात्विक भोजन करने से पहले स्नान के बाद श्रीराम की आराधना और पूजा अर्चना करेंगे. करीब 15 हजार से ज्यादा लोग नॉनवेज अपने घरों में नहीं बना रहे हैं और न खा रहे हैं. शराब का सेवन भी वर्जित कर दिया गया है.

    रिपोर्ट-लोहरदगा ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news