सनकी प्रेमी का शैतानी रुप, प्रेमिका और उसके पति पर की फायरिंग, जानें फिर क्या हुआ

    सनकी प्रेमी का शैतानी रुप, प्रेमिका और उसके पति पर की फायरिंग, जानें फिर क्या हुआ

    गिरिडीह(GIRIDIH):प्यार में सनकी आशिकों का शैतानी रुप आये दिन देखने को मिलता है. जिसमें आशिक प्रेमिका को शादी के लिए परेशान करता है. या फिर शादी में आकर बवाल मचाता है. लेकिन कुछ सनकी लोग ऐसे भी होते हैं. जो शादी के बाद भी प्रेमिका के साथ उसके पति के भी जान के दुश्मन बन जाते हैं. एक ऐसी ही खबर झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने आई है.

    प्रेमी ने की प्रेमिका और पति पर तीन राउंड फायरिंग

    जहां गिरिडीह बिरनी थाना इलाके के तेतरिया स्लायडीह गांव में शुक्रवार की देर रात एक सनकी प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति सदाम पर फायरिंग कर दी. प्रेमिका रोजी प्रवीन और पति सदाम पर तीन राउंड गोली फायरिंग की गई. लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में दोनो पति-पत्नी बाल-बाल बच गये.

    दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद

    वहीं घटना की सूचना पर एसडीपीओ नौशाद आलम और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गए. घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया गया है. एसडीपीओ नौशाद आलम ने कहा कि ये मामला अब तक जांच में प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है. पुलिस उसी एंगल से जांच कर रही है.

    प्रेमिका की शादी से प्रेमी था नाराज

    मिली जानकारी के अनुसार रोजी प्रवीन का बरवाचतार गांव के नजाम अंसारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच उसकी शादी सदाम से हो गयी. जिससे नाराज होकर नजाम ने अपने भाई सद्दाम के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा. और सो रही प्रेमिका और उसके पति पर फायरिंग कर दी.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news