सरंडा के जंगल में तबाही का समान बरामद,नक्सलियों को सुरक्षा बल ने दी बड़ी चोट

    सरंडा के जंगल में तबाही का समान बरामद,नक्सलियों को सुरक्षा बल ने दी बड़ी चोट

    चाईबासा(CHAIBASA): सारंडा जंगल में कई बड़े इनामी नक्सली छुप कर बैठे है. जिनके खात्मे के लिए चाईबासा पुलिस के साथ CRPF अभियान चला रही है.इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई नक्सली समान बरामद किए जा रहे है.    

    इसी कड़ी में प्रतिबंधित भा० क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है.

    सूचना के बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर और सी०आर०पी०एफ० 26 BN. 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.  वर्ष

    2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरख, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।  इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में शुक्रवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जगली / पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

    अग्रतर सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली/पहाडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटको को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया है। उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

    बरामदगीः-

    आई०ई० डी0-28 पीस, डेटोनेटर 23 पीस, यूरिया 25 किलोग्राम, गन पाउडर 01 किलोग्राम, स्विच-50 पीरा, कॉडेक्स वायर-250 मीटर, सेफ्टी फ्यूज 150 मीटर, सिंटेक्स-01 पीस अन्य दैनिक उपयोग की सामान.

     

    रिपोर्ट:सतोष वर्मा  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news