उपायुक्त का निर्देश -बेलगड़िया में शिफ्ट नहीं करने वालों का अलॉटमेंट रद्द कर दूसरे को दें 

    उपायुक्त का निर्देश -बेलगड़िया में शिफ्ट नहीं करने वालों का अलॉटमेंट रद्द कर दूसरे को दें 

    धनबाद(DHANBAD) | किसी भी काम  को समय से  पूरा करने के लिए हर विभाग त्रुटि रहित फाइल तैयार करें , जिससे पहले  प्रयास में ही फाइल क्लीयर हो जाये. यह बातें उपायुक्त  वरुण रंजन ने बुधवार को नेशनल हाईवे, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जुडको, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, रेलवे, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार की समीक्षा करने के दौरान कही. उन्होंने कहा  कि हर कार्य के लिए एक सिस्टमैटिक ऑपरेशन प्रोसीजर (एसओपी) बनाकर रखें, एसओपी बनाने से हर काम सरलता से पूरा होगा.

    हर काम के लिए एसओपी बांया जाये 

      भविष्य में भी इसका पालन करे. बेलगड़िया में निर्मित टाउनशिप में अलॉटमेंट के बाद भी शिफ्ट नहीं करने वालों को उपयुक्त ने नोटिस देकर उनका अलॉटमेंट कैंसिल करके किसी जरूरतमंद को आवास देने  का निर्देश दिया. अपर समाहर्ता कार्यालय के लिपिक  सोहराब द्वारा समय पर फाइल उपलब्ध नहीं कराने के कारण उपायुक्त ने एक सप्ताह में फाइल उपलब्ध कराने और एक सप्ताह में फाइल उपलब्ध नहीं कराने पर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया. बैठक में बेलगड़िया में निर्मित तीन शॉपिंग कंपलेक्स की साठ दुकान एवं सामुदायिक भवन को हैंडओवर करने पर भी चर्चा की गई. गोमो फ्लाईओवर के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा के दौरान रामकुंडा एवं गुनघुसा में विशेष कैंप लगाकर लोगों से उनके कागजात प्राप्त करने का निर्णय लिया गया. 

    बैठक में अन्य कई मामलों पर भी हुई चर्चा 

    बैठक में सरकारी भूमि का हस्तांतरण, फॉरेस्ट लैंड ट्रांसफर, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, हस्तांतरण की गई जमीन के म्यूटेशन की प्रगति, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाना, पुटकी, बाघमारा व झरिया में लीगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) के सत्यापन की प्रगति, बेलगड़िया टाउनशिप में सुरक्षा के प्रबंध, इलेक्ट्रिक कनेक्शन, पेयजल, स्कूल, आंगनवाड़ी, हेल्थ सब सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, प्लस टू हाई स्कूल बनाने आदि  की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त  वरुण रंजन, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर  सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी  उदय रजक, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक  डी मित्तल, बीसीसीएल के मैनेजर इस्टेट  डीके सिंह, विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारी, रेलवे के पदाधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news