उपायुक्त हेमंत सती ने आदिवासी विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    उपायुक्त हेमंत सती ने आदिवासी विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के उपायुक्त हेमंत सती दल-बल के साथ अचानक करम पहाड़ पर स्थित पहाड़िया आदिवासी कल्याण विद्यालय व NGO द्वारा संचालित आदिवासी जनजातीय आवासीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे. उपायुक्त ने दोनों ही विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और इस संबंध में अभिभावकों से संवाद भी बढ़ाया जाए.

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में बने मॉड्यूलर किचन का भी जायजा लिया. उन्होंने पाया कि निर्माण के बाद भी किचन को संचालित नहीं किया जा रहा है, जिस पर संबंधित प्रधानाचार्य को फटकार लगाई गई और शीघ्र किचन संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. साथ ही भोजन की गुणवत्ता और भंडार कक्ष में रखे खाद्यान्न की स्थिति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में वर्षों पुराने और जर्जर भवन को अविलंब ध्वस्त करने के निर्देश दिए ताकि छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम न रहे. साथ ही प्रधानाचार्य को जिले में स्थापित साइंस सेंटर का विद्यार्थियों के साथ भ्रमण कराने का निर्देश दिया. जिससे बच्चों में वैज्ञानिक चेतना विकसित हो सके.

    आपको बता दें कि, उपायुक्त ने NGO द्वारा संचालित आदिवासी जनजातीय आवासीय प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, भोजन व सुरक्षा से जुड़े पहलुओं में ध्यान केंद्रित किया. साथ ही साथ शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की बात कही और पदाधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिया है.

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news