Deoghar Loksabha Election: मोबाइल के फ्लैश लाइट में चल रही मतदान की प्रक्रिया, मतदाताओं में नाराजगी

    Deoghar Loksabha Election: मोबाइल के फ्लैश लाइट में चल रही मतदान की प्रक्रिया, मतदाताओं में नाराजगी

    देवघर(DEOGHAR): लोकसभा आम चुनाव के आखरी चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान की प्रक्रिया जारी है. मतदाता बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे है. लेकिन गोड्डा लोकसभा के देवघर स्तिथ 194,195 और 196 नंबर बूथ पर मतदान की प्रक्रिया मोबाइल के फ्लैश लाइट में चल रही है. लाइट नहीं होने के वजह से केंद्र पर स्लो वोटिंग चल रही है. इस वजह से मतदाताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है.

    मतदाता बैजू ने बताया कि बिजली जाने के बाद जेनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं कि गई है. इस वजह से वोटिंग में देरी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि मतदान करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है.

    रिपोर्ट: समीर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news