देवघर: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, 2 की हालत गंभीर

    देवघर: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, 2 की हालत गंभीर

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरगडीहा के पास अहले सुबह जबरदस्त दुर्घटना हुई है. देवघर दुमका मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढा में गिर गई. बताया जा रहा है कि दुमका से देवघर की ओर आ रही स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे पेड़ में जोरदार टक्कर मारी. पेड़ में टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई. 

    स्कॉर्पियो के उड़े पड़कच्चे 

    बिहार नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी पर तीन लोग सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सभी दरवाजे लॉक हो गए. टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग पहुंचने लगे और इसकी सूचना मोहनपुर थाना को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की पुरजोर कोशिश की.  लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो गैस कटर मशीन से स्कॉर्पियो का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. स्कोर्पियो में सवार तीन में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही मोहनपुर थाना पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है. सूत्रों के अनुसार चालक को झपकी लग गया होगा जिससे इस तरह की घटना घटी. 

     रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news