देवघर: देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के रहने वाले कई लोग बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।आज जब वापस अपने घर टोटो से लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टोटो में ड्राइवर सहित 5 लोग सवार थे. इस टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग जिसमे दो बच्चे शामिल है वे गंभीर रूप से घायल हुए. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी घायल को निजी अस्पताल में और मृतक को सदर अस्पताल पहुचाया. बताया जा रहा है कि कंटेनर पर मोटरसाइकिल लोड था और वो बाईपास स्थित एक शो रूम में उतारने जा रहा था. तभी ये हादसा हुआ.
इस घटना में रिखिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दासों मंडल (उम्र करीब 55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.
रिपोर्ट रितुराज सिन्हा

