देवघर: बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल

    देवघर: बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के मधुपुर थाना के मधुपुर - गिरीडीह मुख्य सड़क मार्ग पर दो वाहन में जोरदार टक्कर हुई. इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बालू लदा ट्रेक्टर और बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवक मो० सिद्धिक अंसारी  व इसरारूल अंसारी देवघर जिला के सुग्गापहाड़ी गाँव के निवासी हैं. दोनों घायल युवकों  को प्राथमिक इलाज के बाद देवघर रेफर कर दिया गया. घायलों  की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मधुपुर की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बालू लदा ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच  ट्रेक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की रही है. 

     रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news