देवघर:राजद के झारखंड प्रभारी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- नफरत फैलाने वाली पार्टी को देश से खदेड़ कर है भगाना 

    देवघर:राजद के झारखंड प्रभारी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- नफरत फैलाने वाली पार्टी को देश से खदेड़ कर है भगाना 

    देवघर(DEOGHAR):बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का स्वागत जिस प्रकार से हुआ है, उससे राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव गदगद हैं. झारखंड प्रभारी ने बताया कि लालू यादव और राबड़ी देवी कल सुबह बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे उसके बाद अपना उद्देश्य को मीडिया के समक्ष रखेंगे.

    नफरत फैलाने वाले पार्टी को खदेड़ कर भगाना है- जयप्रकाश नारायण यादव

    राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि देश में इन दिनों चारों तरफ नफरत का वातावरण है. आपसी भाईचारा को भूल कर एक पार्टी विशेष नफरत फैला रही है.ऐसे में I.N.D.I.A गठबंधन इन नफरत फैलाने वाले पार्टियों को एक-एक कर के देश से भगाएगी. इसीलिए भाजपा भगाओ देश बचाओ का संकल्प I.N.D.I.A गठबंधन ने लिया है. उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव में चारों तरफ सिर्फ I.N.D.I.A ही रहेगा.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news