देवघर पुलिस ने किया साइबर गैंग का उदभेदन,चार थाना क्षेत्र से 16 ठग गिरफ्तार,  पढें कहां का है मामला

    देवघर पुलिस ने किया साइबर गैंग का उदभेदन,चार थाना क्षेत्र से 16 ठग गिरफ्तार,  पढें कहां का है मामला

    देवघर(DEOGHAR): पुलिस को साईबर अपराधियों के एक बड़े गैंग का उदभेदन करने में सफलता मिली है.जिला के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारवां, पथरौल, मधुपुर और पत्थड्डा थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 16 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.ग्राहकों से ATM कार्ड या KYC अपडेट करने के नाम पर OTP प्राप्त कर इनके द्वारा उनके खाता से रक़म ट्रांसफर कर लिया जाता था.इनके द्वारा गूगल के विभिन्न रिमोट एक्सेस एप के जरीय भी ठगी की जाती थी.इतना ही नहीं ये शातिर ठग पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को कृषि पदाधिकारी बनकर फ़ोन किया करता था फिर अपने झांसे में लेकर भोले भाले लोगो से ठगी किया करते थे.

    पुलिस ने ये समान बरामद किया

    गिरफ्तार 16 साइबर अपराधियों में अधिकांश 25 साल के नीचे उम्र के है.कम समय मे धनवान बनने का लालच आज इन्हें महंगा पड़ा.इन सभी के पास से साइबर थाना पुलिस ने 21 मोबाइल फोन,27 सिम ,1 एटीएम कार्ड और 1 नोटबुक बरामद किया हैं.जप्त सीम में 10 ऐसा नम्बर पाया गया है जो प्रतिबिंब ऐप में दर्ज था.पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दी है.हाल के दिनों में देवघर पुलिस को साईबर अपराधियों के गैंग के उद्भेदन में लगातार कामयाबी मिल रही है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news