देवघर: डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अपराधी भागने में हुए सफल

    देवघर: डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अपराधी भागने में हुए सफल

    देवघर(DEOGHAR): देवघर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिले के जसीडीह थाना पुलिस ने 5 डकैत में से 3 को गिरफ्तार किया है जबकि 2 डकैत फरार होने में कामयाब हो गए. पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि यह अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह है. इस गिरोह के 5 में से 3 सदस्य को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया है. जसीडीह थाना के एसआई अविनाश कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में थाना क्षेत्र के गिधनी स्थित दुबे होटल के पीछे पुनासी कैनाल के समीप से 3 डकैत की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया है.

    पुलिस ने मुंगेर के रहने वाले बिक्कू सिंह सहित स्थानीय पिंकू और पप्पू कुमार को 1 लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं इस मौके का फायदा उठाते हुए स्थानीय निवासी अशोक दुबे और अरविंद यादव फ़रार होने में कामयाब हो गए. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार डकैतों से इसके अन्य गिरोह की जानकारी ले रही है. वहीं फरार डकैतों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस अपना अभियान चला रही है. समय रहते बड़ी योजना को अंजाम देने से पहले डकैत गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस की सफलता मानी जा सकती है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news