देवघर: मानसिंघी से बाबा मंदिर जाने वाला फुट ओवरब्रिज का प्लास्टर गिरा,एक घायल, हर रोज नीचे से गुजरते हैं हज़ारों श्रद्धालु 

    देवघर: मानसिंघी से बाबा मंदिर जाने वाला फुट ओवरब्रिज का प्लास्टर गिरा,एक घायल, हर रोज नीचे से गुजरते हैं हज़ारों श्रद्धालु

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के मानसिंघी से बाबा मंदिर जाने वाली रास्ता में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक फुट ओवरब्रिज से प्लास्टर का एक बड़ा भाग टूट टूट कर गिरने लगा. जब सीमेंट की प्लास्टर गिर रहा था तब उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु फुट ओवर ब्रिज और इसके नीचे वाली सड़क से बाबा मंदिर की ओर जा रहे थे. प्लास्टर गिरने से फुट ओवर ब्रिज के नीचे स्थित दुकान के मालिक के सर पर प्लास्टर का कुछ भाग गिर गया जिससे वह ज़ख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दुकानदार की मंदिर अस्पताल पहुचाया गया जहां पर उसका प्राथमिक इलाज किया गया. गनीमत रही की फुट ओवरब्रिज पर लगा सीमेंट का प्लास्टर दाई ओर की तरफ गिरा अगर बाई ओर गिरता तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हो सकते थे.

    आपको बता दें कि देवघर बाबा मंदिर में प्रतिदिन हजारों लाखों श्रद्धालु आते जाते रहते है. फुट ओवर ब्रिज का जिला प्रशासन द्वारा अगर गंभीरता से मरम्मती नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 



    Related News