आवास योजना की राशि ले कर घर नहीं बनाने वालों की अब खैर नहीं, जानिये क्या लिया निगम ने निर्णय


देवघर (DEOGHAR): प्रधानमंत्री आवास योजना के तेहत कई लोग पैसे तो लेते हैं, लेकिन घर नहीं बनाते. देवघर जिले में अब ऐसे लोगों की ख़ैर नहीं, प्रशासन ने ऐसे मामले में सख्त एक्शन लेने का निर्णय लिया है. ये बातें नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक में सामने आई हैं. जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने की. बैठक में मु्ख्य रूप से राशि लेकर अभी तक फाउंडेशन तक का काम नहीं करने वाले लाभुक पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया. ऐसे 615 लाभुकों को 7 दिनों में सरेंडर सूची में डाल दिया जाएगा. साथ ही भविष्य में कभी भी इन्हें आवास राशि का लाभ नहीं दिया जाएगा.
सर्टिफिकेट केस होगा दर्ज
जानकारी के अनुसार राशि लेकर घर बनाने का काम शुरू नहीं करने वाले लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है. जिसमें कुल 612 लाभुकों को रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से नोटिस देते हुए उन पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया जाएगा. साथ ही सभी वार्ड के सामुदायिक संगठनकर्ता/सर्वेयर को अन्य ऐसे लाभुकों की सूची 12 सितंबर तक जारी करने का निर्देश दिया गया है. वार्ड से जियोटैग से संबंधित कंप्लेन के लिए सभी सामुदायिक संगठनकर्ता को फटकार लगाई गई है. और भविष्य में ऐसा होने पे दंडात्मक करवाई की चेतावनी भी दी गई है. इस स्थिति में किसी भी योग्य लाभुक को लाभ से वंचित नहीं रखने और ऐसा होने पर संपूर्ण जवाबदेही वार्ड सर्वेयर की और प्रशासनिक करवाई की जाने की चेतावनी दी गई है. बैठक में सीटी मैनेजर मृणाल कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, सभी CO और पैरामोन, वेपकॉस के सभी कर्मी उपस्थित थे.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+