देवघर : प्रसिद्ध चिकित्सक दंपति सर्जन कुमार गौरव और गाइनिकॉलजिस्ट नेहा प्रिया के ठिकानों पर आईटी की जांच

    देवघर : प्रसिद्ध चिकित्सक दंपति सर्जन कुमार गौरव और गाइनिकॉलजिस्ट नेहा प्रिया के ठिकानों पर आईटी की जांच

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में शराब कारोबारी के ठिकाने के बाद एक अन्य जगह आयकर विभाग द्वारा जांच किया जा रहा है. आज सुबह 10 बजे से ही देवघर के प्रसिद्ध चिकित्सक दंपति सर्जन कुमार गौरव और गाइनिकॉलजिस्ट नेहा प्रिया के ठिकानों पर आईटी की जांच चल रही है. 6 सदस्यीय आयकर विभाग की टीम द्वारा सभी कागजातों की जांच की जा रही है. टीम में 4 देवघर से जबकि 2 धनवाद के आयकर विभाग के अधिकारी शामिल हैं. देवघर के इनकम टैक्स ऑफिसर एस एन झा और धनबाद के IT अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में  डॉक्टर दंपति के आवास सह क्लीनिक पर आयकर विभाग द्वारा जांच की जा रही है. इनकम से संबंधित खाता एवं कई संबंधित कागजात की विस्तृत जानकारी डॉक्टर दंपति से आयकर विभाग द्वारा हासिल की जा रही है. इससे पहले भी कल से ही आयकर विभाग की टीम द्वारा संताल परगना के शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का जांच चल रहा है और डॉक्टर दंपति के यहां आयकर की जांच से  पूरे जिले में आयकर चुराने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news