देवघर : टेलर और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर,1 की मौत 10 घायल

    देवघर : टेलर और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर,1 की मौत 10 घायल

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें एक की मौत हो गई है. तो वहीं 10 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है. घटना गोबिंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर जरीडीह गांव के समीप की है.

    जामताड़ा के अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का इलाज

    मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पर सवार डेढ़ दर्जन मजदूर चितरा की तरफ जा रहे थे. इसी बीच सामने से आ रही टेलर के साथ जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए. जबकि पिकअप वैन पर सवार सभी मजदूर सड़क पर तिनके की तरह गिर गए. वहीं इस घटना में एक महिला मजदूर की मौत हो गई है. वहीं 10 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है. फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जामताड़ा भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है.

    यह भी पढ़े : 

    रांची : रिम्स से कैदी फरार मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित 

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा



    Related News