देवघर : मां के सामने नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में चार गिरफ्तार, दो की खोज जारी


देवघर (DEOGHAR) : देवघर से बीते दिन मां के सामने उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. घटना के बाद पीड़िता की मां ने 6 आरोपियों पर मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में खुद एसपी सुभाष चंद्र जाट ने घटना स्थल से लेकर पीड़ित परिजन से मुलाकात कर जानकारी ली थी. इसमें एसपी ने मधुपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठत किया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया. साथ ही अनुसंधान करते हुए SIT ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए चारों अपराधियों को पाथरोल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. जिसमें मजहर शेख, उम्र- 32, फरमुद्दीन शेख,उम्र-32, ताजीम शेख ,उम्र-30 और साजिद शेख, उम्र-22 शामिल हैं.
एसपी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में अभी तक मां और बेटी के साथ हाथापाई की पुष्टि हुई है,अन्य बिंदुओ पर अनुसंधान जारी है.
क्या है मामला
पीड़िता और उसकी मां रजिया खातुन दुमका के टीनबजार थाना क्षेत्र के कुम्हर टोली की रहने वाली हैं. जानकारी के अनुसार बीती रात एक नवजात के छठियारी कार्यक्रम में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ पाथरोल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव आई थी, पर किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो गया. तब बीती रात मां-बेटी पाथरोल से मधुपुर पैदल आ रही थी. तभी दो बाइक पर सवार कुल छह लोग उन्हें जबरन बहादूर पूर जंगल ले गये. मां ने विरोध किया तो एक युवक ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. वहीं अन्य पांच युवकों ने उसके सामने उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया और उनसे पांच हजार नकद और मोबाइल छिनकर फरार हो गए. मां-बेटी किसी तरह मधुपुर थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मधुपुर पुलिस ने पीड़िता का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+