देवघर: तेल टैंकर में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू,तेल चोरी करने के दौरान आग लगने की आशंका

    देवघर: तेल टैंकर में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू,तेल चोरी करने के दौरान आग लगने की आशंका

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया टुकुर स्थित एक लाइन होटल के पास डीज़ल टैंकर में आग लग गयी.इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई. इस दौरान टैंकर पूरी तरह जल गई.

    टैंकर से डीज़ल चोरी करने के दौरान आग लगने की आशंका

    देवघर सारठ मुख्य मार्ग के जोगिया टुकुर स्थित कैलाश लाइन होटल के समीप खड़ी डीज़ल टैंकर में आग लग गयी.आशंका जताई जा रही है कि डीज़ल चोरी करने के बाद कुछ केमिकल मिलाने के दौरान आग लगी होगी,लेकिन कोई पुष्टि नही कर रहा है.टैंकर में आग लगने के बाद स्थानीय सारठ पुलिस को सूचना दी गयी.पुलिस द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया.जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती उससे पहले स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे.

    काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

    वहीं दमकल की गाड़ी पहुंची और कर्मियों ने आग बुझाने शुरू किया.काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.इस बीच डीज़ल और गाड़ी सब जलकर नष्ट हो गया.गनीमत रही की डीज़ल टैंकर ब्लास्ट नही किया और न ही कोई जान माल की क्षति हुई.फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.बता दें कि इस होटल में इस तरह की घटना कोई पहली बार नही घटा है इससे पहले भी डीज़ल टैंकर में इसी तरह आग लगती रहती है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news