देवघर: सड़क किनारे मिला सर कटा शव, क्षेत्र में सनसनी

    देवघर: सड़क किनारे मिला सर कटा शव, क्षेत्र में सनसनी

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह तब सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे फेंके एक बैग से खून निकलता देखा. स्थानीय ने पुलिस को सूचित किया. मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. छानबीन के दौरान पता चला कि काले बैग में एक सर कटी लाश है. इसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने घटनास्थल से लोगों को हटाया और लाश को पोस्टमॉटम के लिए आस्पताल भेज दिया.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार बुधवार के अहले सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक काले रंग के बैग से खून निकलते देखा. इसकी सूचना स्थानीय मोहनपुर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस तुरंत लावारिस बैग के पास पहुंची और बैग खोला. बैग में से एक लड़के का सर कटा शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए. सदर एसडीपीओ पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

    एसडीपीओ ने बताया..

    मामले के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक बैग में सर कटी लाश मिली है.  साथ ही उसके कई अंग भी कटा हुआ है. मृत लड़का की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस इसके शिनाख्त के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है. ऐसी स्थिति में शव बरामद होना, लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news