देवघर: डीसी मंजूनाथ भजंत्री पहुंचे रांची सिविल कोर्ट, टेंडर कमीशन मामले में दी गवाही

    देवघर: डीसी मंजूनाथ भजंत्री पहुंचे रांची सिविल कोर्ट, टेंडर कमीशन मामले में दी गवाही

    रांची(RANCHI): देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री आज रांची सिविल कोर्ट पहुंच कर एसीबी की विशेष अदालत में उपस्थित हुए. जहां उन्होंने खूंटी जिले के ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर में कमीशन से जुड़े मामले में गवाही दर्ज करायी.

    ठेकेदारों की शिकायत पर किया मामला दर्ज

    देवघर डीसी ने अपनी गवाही में अदालत को बताया कि ठेकेदारों की शिकायत के बाद उन्होंने वर्ष 2014 में कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एवी इंटरप्राइजेज को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए टेंडर दिया गया था.

    भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संवेदक कंपनी ने विभाग को हैंड ओवर कर दिया. इसके बावजूद ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बकाया राशि का भुगतान एवी इंटरप्राइजेज को नहीं किया. जिसके बाद बकाया राशि के भुगतान के लिए 26 जून 2014 को लिखित आवेदन दिया गया. इस पर कार्यपालक अभियंता ने 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग की. जिसको लेकर 20 सदस्य सवेदकों की कमेटी ने 23 सितंबर 2014 को तत्कालीन उप विकास आयुक्त से शिकायत की थी. इसके बाद ही उन्होंने यह केस दर्ज कराया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news