देवघर: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर समाहरणालय में आयोजित की गई शोक सभा, डीसी सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

    देवघर: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर समाहरणालय में आयोजित की गई शोक सभा, डीसी सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

    देवघर(DEOGHAR): झामुमो के दिग्गज नेता जगरनाथ महतो का आज चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया है. उनके निधन के बाद देवघर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित की गई. इस मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री सहित कई पदाधिकारी मजूद रहे. 

    आपको बता दें कि जगरनाथ महतो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.  हाल ही में ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई के एमजीएम में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सुनते ही झामुमो देवघर के नेता और कार्यकर्ता के बीच शोक की लहर दौड़ गयी. जगन्नाथ महतो का लगाव देवघर जिला से शुरू से ही रहा है. अंतराल अंतराल पर वह देवघर का दौरा किया करते थे. यहाँ के पार्टी नेताओं के अनुसार जगन्नाथ महतो कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा तैयार रहने वाले व्यक्ति थे. देवघर आने के बाद वह बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करना नहीं भूलते थे.

    अभी पिछले साल ही वह अंतिम बार देवघर आए थे.  चेन्नई से इलाज कराने के कुछ ही दिन बाद वह देवघर के त्रिकुट पहाड़ गए थे. जहां सरकार की संवेदनशीलता को दिखाते हुए कई सीढ़ियां चढ़कर वह रोपवे कार्यालय पहुंचे थे. पिछले साल 10 अप्रैल को त्रिकूट हादसा हुआ था. तकनीकी खामिया की वजह से रोपवे हादसा हुआ था. इस हादसे में लगभग 4 दर्ज़न पर्यटकों की जान जमीन से 900 मीटर ऊपर हवा में लटकी हुई थी. पर्यटकों को बचाने के लिए देश का सबसे कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था. जगन्नाथ महतो इन पर्यटकों के सकुशल रेस्क्यू करवाने के लिए स्वयं रोपवे पहुँच स्थानीय जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे. बीमारी के बाबजूद वह पहुंचे थे. जिसकी प्रशंसा उस समय चारों ओर होने लगी थी. आज उनके निधन से झामुमो के कार्यकर्ताओं का मन उदास हो गया है. हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने वाले जगन्नाथ महतो के निधन से देवघर झामुमो में शोक की लहर है. सभी कोई इनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा पूरे परिवार को हिम्मत प्रदान करने की कामना बाबा बैदयनाथ से कर रहे हैं. 


    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news