Deoghar Breaking: कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, दहशत में लोग, इतना का हुआ नुकसान

    Deoghar Breaking: कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, दहशत में लोग, इतना का हुआ नुकसान

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के मधुपुर थाना के पत्थर चपटी स्थित एक कचरा गोदाम में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों और गोदाम मालिक द्वारा किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

    बताया जा रहा है कि कचरा गोदाम का मालिक स्थानीय केला बगान निवासी रफीक मनियार उर्फ मुन्ना का है, हालांकि कैसे अगलगी की घटना घटी इसकी जांच चल रही है. अगलगी में हज़ारों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही कचरा गोदाम के पास लोगों की भीड़ लग गयी. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की. समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू कर लिया नही तो आग की चपेट में आसपास के मकान भी आ सकता था.

    रिपोर्ट- ऋतुराज सिन्हा



    Related News