DEOGHAR BREAKING : 15 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर के नाम पर हो रही थी ठगी

    DEOGHAR BREAKING : 15 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर के नाम पर हो रही थी ठगी

    देवघर (DEOGHAR): देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साईबर अपराधियों के एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. साथ ही इस छापेमारी में 15 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताए जा रहे है सभी शातिर अपराधी है. 

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि देवघर के कुंडा,सारवां,सारठ, मधुपुर,मोहनपुर थाना और पत्थअड्डा ओपी अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी. जिसमें पुलिस ने 15 शातिर साईबर अपराधी की गिरफ्तारी की है. पुलिस ने इनके पास से 23 मोबाईल फोन और 31 सीम कार्ड जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल जांच के दौरान 75 ऐसे क्राइम लिंक पाया है जिसके माध्यम से देश भर में भोले-भाले लोगो को ये शातिर अपराधी अपना शिकार बनाते थे. उन्होंने बताया कि ये अपराधी Phone Pe कस्टमर केयर के रूप में लोगों को फोन कर UPI और ई-वैलेट के जरिये लोगों को अपने झांसे में लेकर साईबर ठगी की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाते थे.

     50 वर्ष का व्यक्ति भी शामिल

    वहीं आपकों बता दें कि गिरफ्तार 15 में से एक अपराधी 50 वर्ष का है. जिसकी पहचान देवघर के सारवां थाना का रहने वाला रामचंद्र महरा के रूप में की गई है. बाकी सभी अपराधी 20 से 30 वर्ष के बीच है. देवघर और आसपास के क्षेत्र में बेलगाम हो चले साईबर अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रही है.

     रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news