देवघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ब्राउन शुगर कारोबारी गिरफ्तार

    देवघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ब्राउन शुगर कारोबारी गिरफ्तार

    देवघर(DEOGHAR): देवघर पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 5 ब्राउन शुगर कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सरकारी कर्मचारी है जो सिंचाई विभाग में पदस्थापित है. इसके अलावा एक अभियुक्त पहले भी इस तरह के मामले में जेल जा चुका है.

    गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस द्वारा वीआईपी चौक, सलोना टांड, हनुमान टिकरी और सारवां थाना क्षेत्र मे छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों के पास से पुलिस ने हजारों रुपए कीमत की 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2 मोबाइल बरामद किया है.

    सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि देवघर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अपना अभियान चला रही है. फिलहाल पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर अन्य जानकारी एकत्रित कर इन्हें जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news