देवघर प्रशासन की नई पहल, हर गुरुवार लगेगा थाना दिवस

    देवघर (DEOGHAR) : जनहित एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से देवघर अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना परिसर में अब प्रत्येक गुरूवार को 'थाना दिवस" का आयोजन किया जाएगा. इसी के तहत आज देवघर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया.

    देवघर प्रशासन की नई पहल, हर गुरुवार लगेगा थाना दिवस

    देवघर (DEOGHAR) : जनहित एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से देवघर अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना परिसर में अब प्रत्येक गुरूवार को 'थाना दिवस" का आयोजन किया जाएगा. इसी के तहत आज देवघर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया.

    थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की विभिन्न समस्याओं/शिकायतों जैसे साधारण भूमि विवाद, आपसी विवाद, सीमांकन से संबंधित शिकायत आदि का स्थानीय स्तर पर सुनवाई कर यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.

    थाना दिवस पर आमजनों के लिए निम्न कार्य किये जायेंगे

    देवघर अनुमंडल अन्तर्गत सभी संबंधित थाना परिसर में समय प्रातः 11:00 बजे पूर्वाह्न से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

    उक्त थाना दिवस में संबंधित थाना प्रभारी, संबंधित अंचल अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक /अंचल निरीक्षक/अमीन एवं आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

    सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानान्तर्गत वैसे मामलें को पूर्व से ही चिन्हित कर रखेंगे जिसका स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन हो सकें. इस तरह के मामलें में थाना प्रभारी अपने स्तर से पूर्व से ही दोनों पक्षों को नोटिस कर या अन्य माध्यम से बुलाकर थाना दिवस के दिन संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थित में त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे जिससे पक्षकारों / आमजनों को अनावश्यक न्यायालीय प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ें.

    प्राप्त शिकायतों के प्राथमिक जाँच कर यथासंभव स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान करते हुए निष्पादित किया जाएगा. जटिल मामलों में नियमानुसार संबंधित विभाग/न्यायालय को अग्रसारित करते हुए आमनजों को उचित सलाह /जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी.

    थाना दिवस के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों/ आवेदनों को एक अलग पंजी (रजिस्टर) में क्रमवार अंकित किया जाएगा. प्रत्येक आवेदन पर क्रम संख्या प्रदान कर उसकी रिसीविंग आवेदक को उपलब्ध कारायी जायेगी.

    प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा थाना दिवस की कार्यवाही का संक्षिप्त प्रतिवेदन तैयार कर उसी दिन अथवा अगले कार्य दिवस तक अनुमंडल कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा.

    प्रतिवेदन में प्राप्त आवेदनों की संख्या, निष्पादित मामलों की संख्या तथा लंबित मामलों का विवरण अंकित किया जायेगा.

    रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news