देवघर: नए साल को लेकर प्रशासन चुस्त, 60 लीटर अवैध चुलाई शराब और 500 किलोग्राम जावा महुआ जब्त

    देवघर: नए साल को लेकर प्रशासन चुस्त, 60 लीटर अवैध चुलाई शराब और 500 किलोग्राम जावा महुआ जब्त

    देवघर(DEOGHAR): नए साल को लेकर किसी अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के आदेशानुसार और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव के निदेशानुसार उत्पाद बल, सशस्त्र गृहरक्षकों और सारठ थाना के सहयोग से सारठ थाना अंतर्गत बंझेटा, गोपीबाँध और खागा थाना अंतर्गत सरसा मोड़ और सारवाँ थाना के पिपरासोल बनवरिया आदि जगहों पर सघन और उत्पाद छापामारी कर कुल 60 लीटर अवैध चुलाई शराब और 500 किलोग्राम जावा महुआ जप्त किया गया. जिसमें गोपिबांध निवासी सागीर मांझी, कार्तिक मांझी, रंजीत मांझी, कारू मांझी और बंझेटा निवासी भिटका मांझी, जुडन मांझी, ज़मीदार मांझी, गुड्डू मांझी, केटू मांझी और पिपरसोल बनवरिया से अभिमन्यु मंडल के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है, जबकि बंझेटा निवासी काली मांझी को गिरफ्तार किया गया है. इस अभियान में अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, उत्पाद विभाग के जवान और सारठ थाना के जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news