फॉर्म भरने और परीक्षा तिथि को लेकर छात्र संघ का प्रदर्शन, कोल्हान विश्वविद्यालय के विरोध में की जमकर नारेबाजी

    फॉर्म भरने और परीक्षा तिथि को लेकर छात्र संघ का प्रदर्शन, कोल्हान विश्वविद्यालय के विरोध में की जमकर नारेबाजी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर छात्र संघ ने कोल्हान विश्वविद्यालय शाखा कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई. छात्र संघ का आरोप है कि पीजी सेमेस्टर 2 के छात्रों का अभी एग्जाम का फार्म ही भर जा रहा है और अगले माह ही विश्वविद्यालय की ओर से एग्जाम की तिथि घोषित कर दी गई है. इससे छात्रों को पढ़ने का मौका ही नही मिल पाया है. इतने कम समय में छात्र एग्जाम की तैयारी कैसे करेंगे. कम समय के कारण छात्र तैयारी नहीं कर सकेंगे, जिससे उनका एग्जाम खराब होगा. ऐसे में कोल्हान विश्वविद्यालय को चाहिए कि छात्रों को थोड़ा समय दे ताकि वे एग्जाम की तैयारी कर सकें. छात्र संघ ने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news