रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निशिकांत दुबे की जमकर की तारीफ, कहा संसद में किसी भी प्रश्न के उत्तर के लिए निशिकांत को ही खोजा जाता है

    Dumka, Jharkhand
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निशिकांत दुबे की जमकर की तारीफ, कहा संसद में किसी भी प्रश्न के उत्तर के लिए निशिकांत को ही खोजा जाता है

    देवघर(DEOGHAR):झारखंड का सबसे हॉट लोकसभा सीट कहां जाने वाला गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में लगातार चौथी बार अपना नामांकन दाखिल किया.वह लगातार तीन बार से सांसद बने हुए हैं.नामांकन करने के लिए वह देवघर से ट्रेन के जरिए गोड्डा पहुंचे थे.इनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी रहे.नामांकन दाखिल करने के बाद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि इस क्षेत्र से उनकी एक तरफ जीत होगी,जो झारखंड में सर्वाधिक रहेगा. 

    पढ़ें निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में क्या कहा 

    निशिकांत दुबे ने कहा कि ट्रेन से आने का उद्देश्य जो उन्होंने वादा किया था कि इस क्षेत्र से रेल चलेगी तो वह रेल के माध्यम से नामांकन करने आएंगे.इस क्षेत्र में रेल का परिचालन मोदी की गारंटी साबित करती है. नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक और उनकी पत्नी भी साथ रही.

    संसद में कोई भी प्रश्न के जवाब के लिए निशिकांत को ही खोजा जाता है-राजनाथ सिंह

     गोड्डा संसदीय क्षेत्र से अपने पार्टी प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने गोड्डा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निशिकांत की जमकर तारीफ की.राजनाथ सिंह द्वारा एक सभा को संबोधित किया गया.रक्षा मंत्री ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार देश में मोदी की गारंटी वाली सरकार बनने वाली है.पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे की सराहना करते हुए कहा कि संसद सत्र के दौरान किसी भी प्रश्न का जवाब के लिए निशिकांत दुबे को ही खोजा जाता है.लगभग 15 मिनट सभा संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री वापस अपने गंतव्य की ओर चले गए. 

     रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news