शहीद मेला देख कर घर लौट रहे तीन युवकों की मौत, गांव में मातम का माहौल


सिमड़ेगा ( SIMDEGA) - गुमला जिले पालकोट प्रखंड के बंगरू ग्राम के समीप सड़क दुर्घटना में हुई युवकों की मौत के शव गांव पहुंचने पर दहाड़ मार कर रोने लगे परिजन. विदित हो कि कोलेबिरा प्रखंड के तीन युवक 2 सितंबर को पालकोट प्रखंड के करौंदाबेड़ा शहीद मेला देखने गए हुए थे. मेला देखकर वह लोग एक स्कूटी से शुक्रवार रात्रि अपने घर कोलेबिरा प्रखंड लौट रहे थे जैसे ही तीनों पालकोट प्रखंड के बंगरू ग्राम के समीप पहुंचे. अनियंत्रित होकर एक पुलिया को जोरदार ठोकर दे मारी जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. जिसमें से दो मृतक की पहचान कोलेबिरा प्रखंड के डोम टोली पंचायत अंतर्गत पहानटोली निवासी 32 वर्षीय विल्सन केरकेट्टा पिता दोमनिक केरकेट्टा एवं 30 वर्षीय अमित केरकेट्टा पिता तारसीयूस के रूप में हुई ।वहीं तीसरा युवक की पहचान शाहपुर पंचायत अंतर्गत बॉम्बोटोली निवासी 26 वर्षीय बेनेदिक कुल्लू पिता इमलूस कुल्लू के रूप में हुई। जैसे ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों की मिली मृतक के घरों में कोहराम सा मच गया।शनिवार दोपहर जैसे ही मृतक विल्सन एवं अमित का शव उनके गांव पहान टोली पहुंची पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया माता-पिता एवं पत्नी दहाड़ मार कर रोने लगी लोग उन्हें ढाढस बांध रहे थे . अमित केरकेट्टा कि एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी.
उसकी पत्नी मोनिका कुल्लू झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर है और वर्तमान समय में सिमडेगा पुलिस लाइन में पदस्थापित है. मोनिका कुल्लू ने बतलाई की शुक्रवार रात्रि 8:30 बजे उनका उनके पति से बात हुई थी उसके बाद उसके कुछ देर बाद फोन करने पर उनका फोन कोई रिसीव नहीं किया. रात्रि में साढ़े नौ बजे का लगभग कोलेबिरा थाने के चौकीदार के द्वारा घटना की जानकारी दी गई. विल्सन केरकेट्टा अपने माता-पिता का इकलौता कमाने वाला पुत्र था विल्सन के चले जाने से माता-पिता काफी परेशान है वे लोग कह रहे हैं कि उनका लालन-पालन अब कौन करेगा घर में कमाने वाला एक ही व्यक्ति था . तीसरा मृतक कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत बॉम्बोटोली ग्राम निवासी 26 वर्षीय बेनेदिक कुल्लू तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था बेनेदिक्त के दो भाई काम की तलाश में अनियंत्रित पलायन कर चुके हैं. बेनेदिक के दो पुत्र हैं इस दुर्घटना के कारण दोनों गांव के लोग सकते में है. शनिवार संध्या तीनों शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया इस मौके पर भारी संख्या में गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.
रिपोर्ट - अमित रंजन, सिमडेगा.
4+