देवघर एम्स के सामने संचालित रेस्टुरेंट में एक कर्मचारी की मौत, सीसीटीवी बंद होने से कई सवाल हो रहे खड़े

    देवघर एम्स के सामने संचालित रेस्टुरेंट में एक कर्मचारी की मौत, सीसीटीवी बंद होने से कई सवाल हो रहे खड़े

    रांची(RANCHI) : झारखंड का एक मात्र एम्स देवघर के देवीपुर में संचालित हो रहा है. प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में मरीज पहुँच कर एम्स से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं एम्स परिसर के बाहर कई रेस्टुरेंट,  ढाबा औऱ खाने पीने की दुकान है. जहां से लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इसका लाभ ले रहे हैं. इसी में से एक है पैराडाइज फैमिली रेस्टुरेंट है जो एम्स भवन के ठीक सामने स्थित है, इस रेस्टुरेंट में लोग ठहरने के अलावा खाने पीने की सुविधा लेते है. इसी रेस्टुरेंट में कार्यरत रमेश रवानी का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में आज मिला है. जानकारी के अनुसार रमेश पिछले दो महीने पूर्व यहाँ काम करने आया था. रमेश की मौत की खबर रेस्टोरेंट संचालक द्वारा उसके परिजन को दी गयी. शव को देखने के बाद परिजन इसकी हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगा रहे है.

    सीसीटीवी फुटेज गायब होने से उठ रहे है कई सवाल


    देवघर जिला के पथरौल थाना क्षेत्र के चंदिया जोरी का रहने वाला रमेश रवानी का डेड बॉडी जहां काम करता था, वहीं से बरामद हुआ है. इधर, रेस्टुरेंट संचालक कि माने तो कल रात रमेश सोने चला गया था, जब सुबह उसे देखा गया तो वह मृत पड़ा हुआ था. 
    मृतक के परिजन की माने तो रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि रमेश जब सोने गया था और सुबह जब उसका मृत शरीर मिला है. सभी घटना सीसीटीवी में कैद है. रमेश के मौत पर उसके परिजन रेस्टोरेंट में हंगामा करने लगे, तो देवीपुर पुलिस वहां पहुँच गयी. इस बीच मृतक के परिजनों द्वारा ककत्व फुटेज की मांग की गई तो रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण सीसीटीवी फुटेज मिट गया है. मृतक के परिजन रेस्टोरेंट संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाई कर न्याय की मांग कर रहे है.

    रिपोर्ट:  रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news