धनबाद की सड़कों पर सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक नाची मौत,पढ़िए -आगे क्या हुआ

    धनबाद की सड़कों पर सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक नाची मौत,पढ़िए -आगे क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक सड़क पर मौत नाची.  सोमवार की सुबह गोविंदपुर बाजार में सड़क हादसे में 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई,  वह कृष्णा साहा  की पोती थी.  कृष्णा साहा  के छोटे बेटे अंकित साहा  सुबह अपनी बेटी  को लेकर दूध लाने गए थे.  दूध लेकर लौटने के  क्रम में विलेज रोड क्रॉसिंग के पास सड़क पार करने के क्रम में दिल्ली लेन पर तेजी से आ रही कार  ने बच्ची को कुचल दिया.  जबकि उसके पिता बाल -बाल बच गए.  बच्ची का सिर कार  के पिछले चक्के  की चपेट में आ गया.  

    पिता तो बच गए लेकिन बच्ची की हो गई मौत 

    बच्ची को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया , लेकिन उसकी मौत हो गई.  इधर, सोमवार की देर रात जामताड़ा   से बोकारो के लुगू बुरु  मेला जा रहे  यात्री बस दुर्घटनग्रस्त हो गई.  बताया गया कि आगे आगे चल रहा अज्ञात वाहन  अचानक ब्रेक लगा दिया, जिस वजह से पीछे चल रही बस टकरा गई.  उसके बाद उसके पीछे चल रही  बस की भी टक्कर हो गई.  इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए.  उसके बाद तो चीख पुकार मच गई.  

    जामताड़ा के नाला और कुंडहित से आ रही थी यात्री बस 

    दरअसल, जामताड़ा के नाला और कुंडहित से सोमवार की शाम 4:00 बजे दो बसें बोकारो के लालपनिया स्थित लुगू बुरु के लिए रवाना हुई .बसों में आदिवासी समाज के सौ से अधिक लोग सवार थे. जीटी रोड पर सोमवार की आधी रात को राजगंज के फ्लाई ओवर के पास आगे चल रहे अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से एक बस उसे टकरा गई. 

    तीन वाहनों में एक के बाद एक टक्कर हो गई 

    इसके बाद दूसरी बस के चालक ने भी संतुलन खो दिया और पहली बस से उसकी टक्कर हो गई. सभी घायलों को धनबाद के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी लोग सरना धर्म महासम्मेलन में भाग लेने के लिए जामताड़ा से बोकारो के लालपनिया जा रहे थे. दुर्घटना के बाद की चीख पुकार मच गई. हादसे में सबसे आगे चल रहा वाहन फरार हो गया. जबकि पीछे की दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री सीट से नीचे गिर पड़े. हादसे की सूचना पर  पुलिस पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कराया.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news