धनबाद के बरवाअड्डा में कंटेनर और मारुति वैन में भीषण टक्कर, वैन के उड़े परखच्चे

    धनबाद के बरवाअड्डा में कंटेनर और मारुति वैन में भीषण टक्कर, वैन के उड़े परखच्चे

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बरवाअड्डा  में रविवार को फिर मौत नाची.  दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे.  एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि सात  लोग घायल हुए है.  घायलों में भी कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है.  दरअसल, कल्याणपुर के समीप यह  सड़क दुर्घटना हुई है.  झरिया के लोदना  के रहने वाले लोग लड़के की शादी के सिलसिले में डोमनपुर  मारुति वैन से जा रहे थे.  

    वह लोग तो बेचारे खुशी-खुशी जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम कि आज ऐसा हादसा उनके साथ होगा.  कल्याणपुर में कंटेनर की चपेट में मारुति वैन आ गया.  उसके बाद तो घटनास्थल पर ही मारुति वैन चालक की मौत हो गई.  वैन  में सवार  अन्य लोग भी घायल हो गए.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.  जो भी हो लेकिन धनबाद की सड़कों पर रात में तो मौत नाचती ही है, दिन में भी मौत नाचती है.  नतीजा होता है कि रोज किसी न किसी इलाके से सड़क दुर्घटनाएं की खबर आती रहती है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News